सैलाना में जनपद सीईओ ने शासकीय योजनाओं की समीक्षा बैठक ली

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में जनपद सीईओ ने शासकीय योजनाओं की समीक्षा बैठक ली

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के जनपद पंचायत सभागृह में शुक्रवार दोपहर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोवर्धनलाल मालवीय ने जनपद के सभी ग्राम पंचायत के सचिवों की बैठक में जल गंगा संवर्धन, ई केवाईसी की समीक्षा की। उन्होंने सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए और आमजन को योजना का लाभ दिलाना भी सुनिश्चित करे।

मालवीय ने बताया कि ये साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर हर सप्ताह होती हैं। जिसमे बीते सप्ताह के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत होता है और अगले सप्ताह के कार्यों की रूपरेखा तय होती हैं। बैठक में सभी सचिव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *