लोकसेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित सेवाओं में समय सीमा में कार्यवाही करें- कलेक्टर बाथम
रतलाम- (Ratlam) सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर राजेश बाथम ने जनकल्याण के मुद्दो से संबंधित सीएम हेल्पलाईन, समयावधि पत्रो, समग्र ई-केवायसी, ई-ऑफिस, संबंधित योजनाओं की विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कलेक्टर बाथम ने गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था में समय-समय पर की जाने वाली स्वास्थ्य जांच एवं लगने वाले सभी टीके समय पर लगवाने तथा फालोअप करवाने के लिए निर्देश दिए। टीकाकरण से कोई भी बच्चा नही छूटे, सभी बच्चों को नियमित समय सारणी अनुसार टीके लगवाए। आयुष्मान भारत योजना में सभी पात्र हितग्राहियो के कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। सी एम एच ओ को संजीवनी क्लीनिक पर स्वास्थ्य सेवको की ड्यूटी लगा कर ड्यूटी चार्ट बना कर प्रदर्शित करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी को छात्रवृत्ति के लिए प्राप्त आवेदनों में स्वीकृति की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। छात्रावास का निरीक्षण करवाने के लिए अधिकारियो की ड्यूटी लगा कर निरीक्षण करवा कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान टेक होम राशन का वितरण शत प्रतिशत सुनिश्चित करवा कर पोर्टल पर एन्ट्री करवाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास को दिए। उद्यम क्रांति योजना में लक्ष्य अनुसार प्राप्त उपलब्धि की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश उद्योग अधिकारी को दिये। ईई पीएचई को हर घर नल से जल योजना अंतर्गत लक्ष्य अनुसार समयावधि में काम पूरा करवाने के निर्देश दिए। समग्र ई केवायसी का लक्ष्य शत् प्रतिशत पूर्ण करने के लिए सभी नगरीय निकाय एवं सीईओ जनपद को निर्देश दिए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं में पदाभिहीत अधिकारी समय सीमा मे कार्यवाही सुनिश्चित करें। समयावधि में कार्यवाही नही करने वाले अधिकारियो के विरूद्ध नियमानुसार अर्थ दण्ड अधिरोपित करने की कार्यवाही करें।
बैठक में कलेक्टर बाथम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सी एम हेल्पलाइन की कोई भी शिकायत नान अटेण्डेड अगले स्तर पर नहीं जाए। जैसे ही शिकायत प्राप्त हो तत्काल कार्यवाही कर पोर्टल पर जवाब दर्ज करें। ई-आफिस का संचालन सुनिश्चित करें, सभी विभाग ई आफिस के माध्यम से ही फाइल भेजे। आई गोट कर्मयोगी एप डाउनलोड कर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी ने बताया कि सभी सरकारी विभागों में प्रीपेड बिलिग प्रारंभ हो रही। सभी विभाग प्रमुख निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
श्रमपदाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित कर्मकार मण्डल योजना एवं संबल योजना में पंजीयन के लिए आनलाईन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आवेदन प्राप्त होते ही तत्काल पंजीयन करने के निर्देश। कलेक्टर बाथम ने नगरीय निकाय, सीएमओ एवं सीईओ जनपद को निर्देश दिए।




