कालुखेडा पुलिस ने दुकान का ताला तोडकर नगदी रूपये चुराने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

कालुखेडा पुलिस ने दुकान का ताला तोडकर नगदी रूपये चुराने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तर

रतलाम- (Ratlam) जिले के कालुखेड़ा पुलिस ने आनलाईन दुकान का ताला तोडकर नगदी रूपये चुराने वाले आरोपियों को 4 घण्टो मे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गये नगदी 1 लाख 30 हजार रूपये भी बरामद किए हैं।

रविवार को फरियादी भगवतीलाल पिता केशुराम पाटीदार निवासी नवेली के द्वारा थाना कालुखेडा पर उपस्थित होकर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध आनलाईन की दुकान का ताला तोडकर दुकान के अन्दर से एक लाख तीस हजार रूपये (1,30,000/- रूपये) नगदी चोरी करने के सम्बध मे रिपोर्ट किया। जोकी फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कालुखेडा पर अपराध क्रमांक 133/2025 धारा 331(4),305(क) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

घटना की सुचना मिलते ही तत्काल रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए टीम गठीत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार खाखा (रा.पु.से.) व नगर पुलिस अधीक्षक युवराव सिह चौहान के मार्ग दर्शन मे घटना स्थल की गहन जांच की गई एवं अज्ञात आरोपीयों के सम्बध मे जानकारी के अनुसार मुखबीर सुचना तंत्र को सक्रिय किया गया। जो मजबुत मुखबीर सुचना तंत्र, सीसीटीवी एवं सायबर सेल की मदद से कालूखेड़ा पुलिस टीम द्वारा पुलिस द्वारा 4 घण्टे मे 5 सन्देहीयों को हिरासत मे लिया गया।

जिनसे हिकमतअमली से पुछताछ करते अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मश्रुका 1,30,000 रूपये जप्त किया गया। घटना मे यह तथ्य भी सामने आया कि फरियादी भगवतीलाल पाटीदार की दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी (16 वर्षीय विधि विरूद्ध बालक) मुख्य साजिशकर्ता निकला। फरियादी का विश्वासपात्र होकर उसके पास दुकान की चाबी रहती थी तथा उसे रोजाना नगदी रूपयो के सम्बध मे भी उसे जानकारी थी। जिसके द्वारा अपने दोस्तो की मदद से घटना को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *