धामनोद नगर में पानी की टंकी से पानी पीने गया 6 वर्षीय मासूम की हुई मौत। टंकी का स्टैंड टूटने से हुआ हादसा
वार्ड क्रमांक 14 की घटना। पेयजल के लिए रखी हुई थी टंकी
रतलाम- (Ratlam) जिले के धामनोद गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्चे पर पानी की टंकी गिरने से हुई मौत का मामला सामने आया है। बतादें की पानी की टंकी का स्टैंड टूटने से यह हादसा हुआ है। 6 वर्षीय मासूम बच्चा पानी पीने के लिए टंकी पर गया हुआ था। ओर अचानक से पानी की टंकी का स्टेंड टुटा ओर टंकी के निचे दबने से मासूम ने दम तोड़ दिया।धामनोद नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 की घटना बताई जा रही है। ओर वार्ड क्रमांक 14 में पेयजल के लिए पानी की टंकी रखी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही सैलाना थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गडरिया सहित पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। ओर आगे की जांच शुरू की।
सोमवार दोपहर को धामनोद कस्बे में पानी की टंकी के नीचे दबने से 6 साल के मासूम की जान चली गई। साई मंदिर क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा पीने के पानी के लिए पानी की टंकी रखी गई थी। इसी टंकी से पानी पीने के लिए 6 साल का मासूम अर्पित तेवाड़ पहुंचा था। इसी दौरान जिस स्टैंड पर टंकी रखी हुई थी। वो स्टैंड टूट गया और यह टंकी भरभरा कर मासूम के ऊपर गिर गई। पानी से भरी हुई यह टंकी होने कि वजह से इस मासूम कि मौके पर ही जान चली गई। आस-पास के लोगों चीख पुकार सुनकर तत्काल मौके पर पहुंचे और अर्पित को सैलाना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित है और परिजन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सैलाना थाना पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




