दिलीप मार्ग के केदारेश्वर रोड पर गति अवरोधक बनाने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष शुक्ला को सौंपा ज्ञापन
रतलाम- (Ratlam) सोमवार को सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला को जय बजरंग व्यायामशाला युवा समिति के अनेक सदस्यों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंच कर एक ज्ञापन देकर दिलीप मार्ग के केदारेश्वर रोड पर भी गति अवरोधक की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में सैलाना नगर परिषद ने नगर में अनेक स्थानो पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए गति अवरोधक बनाए हैं। ये सराहनीय हैं। इधर केदारेश्वर रोड पर भी भारी वाहनों की आवाजाही रहती हैं। इसलिए इस मार्ग पर भी जरूरत के मान से गति अवरोधक बनाए जाए। अध्यक्ष शुक्ला ने जल्दी ही इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।




