नगर व ग्राम रक्षा समिति सदस्यों को टी-शर्ट वितरित कर किया सम्मान
रतलाम- (Ratlam) सावन के दूसरे सोमवार पर एसडीओपी नीलम बघेल के नेतृत्व में सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने नगर सुरक्षा समिति के 15 से अधिक सदस्यों को सैलाना थाने पर टी-शर्ट वितरित कर सम्मानित किया। आगामी त्यौहारों को देखते हुए समिति के सदस्यों की अलग ही पहचान नजर आ जाए, इस कारण पुलिस महकमे ने सदस्यों को ये टी-शर्ट वितरित कर सम्मानित किया। एवं अपेक्षा जतलाई की रक्षा समिति के सदस्य ज्यादा मुस्तैदी से ये सेवा कार्य करेंगे। एसडीओपी बघेल ने नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस की रीढ़ बताया व माना कि अपराधो की रोकथाम में समिति सदस्यों की महती भूमिका होती है।
इस अवसर पर नगर सुरक्षा समिति संयोजक नितेश राठौड़, पंकज बैरागी, दिगेंद्र बैरागी, कृष्णकांत मालवीय, रवि सोलंकी, गोवर्धन कसेरा, सिकन्दर शाह, हिरालाल बाथम, सुनील पाटीदार, कुणाल पाटीदार, दशरथ पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार, धर्मेंद्र पाटीदार, उमंग पुरोहित, बलराम पाटीदार आदि समिति सदस्य उपस्थित थे।




