सैलाना नगर से होता हुआ गुजरा श्रद्धालुओं का सेलाब

बडे केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भोले बाबा की शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
रतलाम- (Ratlam) श्रावण माह के दुसरे सोमवार को जिले के सैलाना नगर में श्रद्धालुओं के आने जाने का सिलसिला देखने को मिला है। श्रद्धालुओं ने हाथों में कांवड़ थामे ओर डीजे पर भोले बाबा की धुनों पर कदम से कदम मिलाकर झुमते गाते हुए चलते देखे गए। यह यात्रा सैलाना नगर से होता हुआ। अडवानीया रोड स्थित बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ भोले बाबा कि शिवलिंग कि पुजा अर्चना कर भोले बाबा को जल चढ़ाया।
सोमवार को नगर से 5 किलोमीटर दूर स्थित बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही भोले की भक्ति में सराबोर रहे। सैलाना की वादियों में स्थित बड़े केदारेश्वर मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर देव दर्शन किए। कई किलोमीटर दूर गांव से डीजे की धुन पर सैकड़ो पुरुष, महिलाएं कावड़ लेकर पदयात्रा करते हुए सैलाना पहुंचे। कावड़ यात्रियों के आने से नगर भी शिवमय हो गया। सोमवार को शेरपुर, बडौदा, महाकाल कावड़ यात्रा ग्राम करिया, नाग नाथ महादेव मंदिर पंचेड़, ग्राम उसरगार कावड़ यात्रा, जनजातीय विकास मंच सैलाना सहीत अन्य गांवो से कांवड़ यात्रा आई। कावड़ यात्रा में शिव भक्त तरह-तरह के वेश में नजर आए। शिव भक्त डीजे की धुन पर नृत्य कर रहे थे। उनके साथ भोले बाबा झांकियां भी थी। अड़वानीया रोड स्थित बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले पद यात्रियों का सैलाना नगर में अनेकों जगह कावड़ीयो का स्वागत किया।








