रतलाम पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान

21/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय द्वारा हमराह यातायात पुलिस बल सूबेदार अनोखीलाल परमार, सउनि. राजेन्द्र सिह हंस, सउनि. आर. एस. डावर, प्रआर लक्ष्मण सिह, प्रआर. महेश वाघेला, प्रआर. सुबेदार सिह सेंगर, आर. भगतसिह , आर. अजय चौहान, आर. चा. राहुल सिंह के सडक सुरक्षा माह 2025 परवाह थीम के तहत नाहर ग्लोबल स्कूल रतलाम के लगभग 300 छात्र-छात्राओ द्वारा पैदल रैली एवं नुक्कड नाटक के माध्यम से आमजन तक सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने एवं यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने सम्बंधी जागरुकता जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करे, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बिठाये, शराब पीकर वाहन न चलाये, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, चार पहिया वाहन चलाते समय सिट बेल्ट का उपयोग करे, चार पहिया वाहन में अपारदर्शी फिल्म न लगाये, वाहन के कागजात साथ रखने आदि संदेश के साथ पैदल रैली सैलाना बस स्टेण्ड से प्रारम्भ होकर दोबत्ती होते हुए। रैली का समापन घौडा चौराहा पर किया गया। जहॉ नाहर ग्लोबल स्कूल रतलाम के छात्र-छात्राओ द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने एवं यातायात नियमों के पालन करने के लिए आमजन को जागरुक करने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओ द्वारा अच्छी प्रस्तुती दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *