रतलाम एसपी ने औद्योगिक थाना क्षेत्र का किया निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम एसपी ने औद्योगिक थाना क्षेत्र का किया निरीक्षण

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश, बलवा ड्रिल सामग्री सहित आपातकालीन संसाधनों का किया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शनिवार को औद्योगिक थाना क्षेत्र पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी एवं थाना स्टाफ से थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं लंबित अपराध के संबंध में चर्चा की।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी के साथ थाना परिसर का भ्रमण किया गया। जिसमें हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी से थाने का रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर, एफआईआर, शिकायत इत्यादि अभिलेखों का संधारण देखा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया।

विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश-

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी को आगामी त्योहारों होली, धुलेंडी, रंगपंचमी, रमजान आदि के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने एवं सक्रियता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को रात्रि गश्त के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

थाना एवं हवालात का निरीक्षण किया-

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा थाना हवालात चेक किया। हवालात में साफ सफाई रखने, बंदी की खाने पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। हवालात में सुरक्षा के मापदंड देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

बलवा ड्रिल सामग्री का निरीक्षण किया-

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर उपलब्ध बलवा ड्रिल सामग्री एवं आपातकालीन सहायता हेतु आवश्यक उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। पुलिस वाहनों में बलवा ड्रिल सामग्री एवं आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोगी उपकरणों एवं संसाधनों को हमेशा वाहन में अच्छी स्थिति में हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए।

फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुने, आम जन से अच्छा व्यवहार करे-

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को फरियादियों की सभी शिकायतों को गंभीरता के साथ सुनकर संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। थाना पर आने वाले के साथ पुलिस अधिकारी अच्छा व्यवहार करे और हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

आदतन अपराधियों पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश-

पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों, हिस्ट्री शीटर, गुंडा बदमाशों पर नजर रखने एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त होने पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए। महिला एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर प्रभावी कारवाई करने, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी आदि के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *