जावरा शहर मे हुई दो चौरीयो का पुलिस ने किया खुलासा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा शहर मे हुई दो चौरीयो का पुलिस ने किया खुलासा

21/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के जावरा शहर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर जावरा शहर मे हुई दो चौरीयो का खुलास किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरों से ट्रेक्टर व मोटर सायकल को बरामद किया।

शुक्रवार को फरियादी हीरालाल पिता सालगराम जाति बलाई उम्र 51 साल निवासी सेजावता जावरा ने रिपोर्ट किया कि मेरा सिल्वर कलर का आयशर ट्रेक्टर रजि क्रं.- MP 43 AB 8631 को कोई अज्ञात बदमाश मेरे घर के सामने से चुराकर ले गया। जिसकी रिपोर्ट पर से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। वही इसी दिन रमेश चन्द्र पिता गेंदमल जाती जैन उम्र 76 साल निवासी गांधी कालोनी जावरा ने रिपोर्ट किया कि मेरी दुकान के सामने बस स्टेण्ड जावरा से कोई अज्ञात बदमाश मेरी लाल कलर की स्कुटी क्रं MP 43 DX 7354 चुरा कर ले गया है। जो फरियादी की रिपोर्ट पर जावरा शहर थाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस ने इन दोनों ही चोरी वाले मामले को गंभीरता से लेते हुए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) संदीप मालवीय व जावरा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये। जो थाना प्रभारी ने टीम को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाये गये। सीसी टीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो व मुखबिर की सूचना से चोरी गया ट्रेक्टर क्रमांक MP 43 AB 8631 कीमती 5 लाख रुपये को खाचरोद रोड जावरा से जप्त कर आरोपी पवन पिता मुकेश जायसवाल जाति कलाल उम्र 25 साल निवासी रोजाना को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पवन से पुछताछ मे बताया कि मैने बस स्टेण्ड जावरा से गुरुवार को रात करीबन 11.30 बजे लाल कलर की स्कुटी क्रं MP 43 DX 7354 को चुराई थी जो आरोपी पवन के कब्जे से चोरी गई स्कुटी MP 43 DX 7354 बरामद की गई। आरोपी से अन्य संपत्ति संबंधित अपराधो मे पुछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *