सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति हुए घायल
21/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम के रिंगनोद थाना क्षेत्र के कालूखेड़ा फंटा, ढोढर पर आमने-सामने मोटर साइकिलों की भिड़ंत से दो व्यक्ति घायल हुए हैं। जिन्हें डायल 112/100 स्टाप ने एफ आर व्ही वाहन से तुरंत सिविल अस्पताल जावरा ले जाकर भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रतलाम के रिंगनोद थाना क्षेत्र में कालूखेड़ा फंटा ढोढर पर आमने-सामने मोटर साइकिलो का एक्सीडेंट होने से एक व्यक्ति बेहोश है और दूसरे व्यक्ति के आंख व गाल पर गहरी चोट लगी होकर खून निकल रहा है। डायल- 112/100 पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112/100 भोपाल में शुक्रवार को प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल112/100 स्टाफ आरक्षक हीरालाल आर्य एवं पायलेट नरेन्द्र सिंह भाटी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि कालूखेड़ा फंटा मस्जिद के पास ढोढर पर आमने-सामने मोटर साइकिल से एक्सीडेंट होने से एक व्यक्ति बेहोश है और दूसरे व्यक्ति के आंख व गाल पर गहरी चोट लगी होकर खुन निकल रहा है। 108 एंबुलेंस को कॉल किया। वह इवेंट पर व्यस्त होने से तत्काल डायल 112/ 100 स्टाफ द्वारा एफ आर व्ही वाहन से घायलों को सिविल अस्पताल जावरा ले जाकर भर्ती कराया बाद बेहोश व्यक्ति को होश आया। उनके परिजनों को सूचित किया और घटना की जानकारी दी। परिजनो द्वारा डायल 112/100 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया गया।
यह हुए घायल-
सड़क दुघर्टना में कृष्णा पिता नितेश गोस्वामी उम्र 22 साल निवासी मुंडला लावरी तहसील सीतामऊ जिला मंदसौर एवं जूझारलाल पिता कालू लाल चौहान उम्र 37 साल ग्राम दूधिया तहसील सीतामऊ जिला मंदसौर घायल हुए हैं।




