पीएम मोदी की मौजूदगी में नवजात सीएम गुप्ता सहित 6 मंत्रीयों ने ली शपथ
21/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
नई दिल्ली (nai Delhi)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलीला मैदान में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के अगले दिन गुरुवार को दिल्ली की नवागत महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित उनके 6 सहयोगी मंत्रियों के साथ शपथ ली। साथ ही प्रवेश वर्मा के दूसरे नंबर पर शपथ लेने के साथ स्पष्ट हो गया कि वह सरकार में नंबर 2 की भूमिका में होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह सहित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने सभी को शपथ दिलाई।
शपथ लेने के बाद नवागत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री रहने के दौरान अरविंद केजरीवाल की ओर से बनाए गए कथित शीश महल में रहने से इनकार कर दिया। तो वहीं मुख्यमंत्री पद से चुक जाने पर नाराजगी की खबरों में प्रवेश वर्मा ने खारिज किया। प्रवेश ने अपने कपड़ों और सजे-धजे होने की तरफ इशारा करते हुए कहा- देखिए, मैं तो बाबू बनकर आया हूं…कहां नाराज हूं।




