सैलाना थाने में मनाया विश्व ध्यान दिवस
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) रविवार को जिले के सैलाना पुलिस थाना परिसर में विश्व ध्यान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी पिंकी आकाश सहित पुलिस अमले ने एक साथ ध्यान में बैठ कर सभी ने सुख, समृद्धि, शांति की कामना की।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीलम बघेल ने बताया कि शांति और एकता का प्रतीक होता हैं, ध्यान दिवस। ध्यान करने से आत्मबल भी बढ़ता हैं और मन को काफी शांति और सुकून भी मिलता हैं। थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत पर बल दिया। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर वीर सिंह देवड़ा, शंकर सिंह शक्तावत, हितेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक संदीप सिंह भदोरिया, प्रधान आरक्षक निरंजन त्रिपाठी,
ए.एस.आई. ब्रजराज भदोरिया, आरक्षक तूफान भूरिया, दिनेश पाटीदार, यशपाल धनगर, अर्जुन मकवाना, विजय मोहनिया, राजू निनामा, संदीप परमार, शौकीन धाकड़,भारत सिंह अलावा आदि उपस्थित थे।




