दो करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
21/dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- पवन चक्की प्रोजेक्ट में निवेश करने व लोन दिलाने के नाम पर 2 करोड़ 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर विदेश फरार होने वाले आरोपी को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पूरे ही मामले में रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरी. स्वराज डाबी नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपी कातिर हाई कॉम नामक कंपनी डायरेक्टर/संचालक-मोहम्मद जसीम अरबाबी उर्फ अरज जासेम मोहम्मद अरबाब उर्फ अरज जासेम मोहम्मद अरबाब जीलानी पिता मोहम्मद अरबाब जीलानी उम्र 47 साल निवासी- फस्ट क्रॉस वृंदावन शहर बैंगलोर हाल मुकाम- 13,7वी क्रास राचेना हल्ली विलेज दर, शिवरात करत नगर,आर.के. हेडगे नगर बेंगलुरु (कर्नाटक) को गिरफ्तार किया गया है। बता दें की सात वर्ष पहले 4 नवंबर 2017 को फरियादी अंजली पति मधुसुदन त्रिवेदी उम्र 54 वर्ष निवासी 52, बाह्रमणो के वास रतलाम की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड़ पुलिस थाना के द्वारा उनकी कंपनी शिवांश विन्ड एन्रजी सिस्टम प्रायवेट लिमिटेड द्वारा पवन चक्की प्रोजेक्ट रतलाम में निवेश करना चाहती है। जिस पर उनकी मुलाक़ात एस्क्रो एग्रीमेंट के तहत कातिर हाई कॉम नामक कंपनी से हुई जो अमरीका की स्ट्रीमलाइन फाइनेंस कंपनी से लोन करवा सकती है। उसके लिए ज़रूरी दस्तावेज़ की पूर्ति कर की एस्क्रो एग्रीमेंट कर 02 करोड़ 17 लाख रुपया सिक्युरिटी डिपोजिट के रुप में उसकी कंपनी के अकाउंट 15 दिनों के लिए होल्ड रखना पड़ेंगे। उसके बाद लोन स्वीकृत होने पर राशि वापस करने के अनुबंध के तहत् फरियादिया अंजलि त्रिवेदी द्वारा अपनी कंपनी के माध्यम से 02 करोड 17 लाख रुपया लोन कराने वाली कंपनी कातिर हाई कॉम के डायरेक्टर जसीम के बताए हुए। अकाउंट में जमा करवा दी गई थी। किन्तु राशि कातिर हाई कॉम कंपनी के संचालक द्वारा कुछ राशि अन्य खातों में ट्रांसफर कर ली गई है। बैंक से सुचना मिलने पर उक्त राशि जिन खातो में ट्रांसफर की गई थी। उन खातो को तत्काल राशि फ्रीज कर होल्ड करवाने के बाद थाने में रिपोर्ट की गई। जिस पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर *अपराध क्रमांक 211/2017 धारा 406 भादवि* का पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस ने इस प्रकरण में अपराध अनुसंधान के दौरान आरोपी कातिर हाई कॉम नामक कंपनी डायरेक्टर/संचालक के खातो संबंधित जानकारी प्राप्त कर आरोपी मोहम्मद जसीम अरबाज़ पिता मोहम्मद अरबाबी निवासी बेंगलुरु कर्नाटक की तलाश की गई लेकिन घटना के बाद से ही आरोपी दुबई सऊदी अरब चला गया था। जिस पर आरोपी के विरूध्द पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी करवाया। आरोपी मोहम्मद जसीम अरब पिता मोहम्मद अरबाबी निवासी बेंगलुरु कर्नाटक की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने द्वारा 10,000 रुपये का ईनाम घोषित किया था। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देशित किया गया था। स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी एवं उनकी टीम के द्वारा फरार आरोपी मोहम्मद जसीम अरबाबी उर्फ अरज जासेम मोहम्मद अरबाब उर्फ अरज जासेम मोहम्मद अरबाब जीलानी पिता मोहम्मद अरबाब जीलानी उम्र 47 साल निवासी- फस्ट क्रॉस वृंदावन शहर बैंगलोर हाल मुकाम- 13,7वी क्रास राचेना हल्ली विलेज दर, शिवरात करत नगर,आर.के. हेडगे नगर बेंगलुरु (कर्नाटक) को मंगलवार की रात्रि में हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में जिससे राशि अन्य खातों में ट्रांसफर करने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।




