रतलाम में शराब दुकान पर अज्ञात युवाओं ने जमकर मचाया उत्पात
21/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- रतलाम में एक शराब दुकान पर अज्ञात युवाओं ने जमकर उत्पात मचाया है। अज्ञात युवाओं ने मुंह पर नकाब पहनकर गेट से अंदर घुसे और शराब दुकान में मौजूद सेल्समैन पर लात घुसे व कुर्सियों से हमला करना शुरू कर किया। अज्ञात युवाओं का यह कारनामा शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी। शुक्रवार को शहर के दो बत्ती डीआरएम ऑफिस के सामने शराब दुकान पर चार – पांच अज्ञात युवाओं ने लुटपाट कर हुड़दंग मचाई है। सेल्समैन के साथ मारपीट की, गल्ले से रुपए छीने तथा शराब की बोतलें हाथ मे लिए भाग निकले। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन फुटेज निकाले तथा प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई शुरु की। घटना में सेल्समैन पप्पू ने बताया कि उसने सभी युवकों को पहली बार देखा है। इससे पहले कोई किसी तरह का विवाद नही हुआ था। हाथ मे लोहे की राड़ लिए दुकान में घुसते ही मारपीट के साथ ही नोट बटोरना शुरू कर दिए। बोतले भी लेकर डाट की पुलिया की ओर पैदल भाग निकले।




