चाकू से हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

चाकू से हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) रतलाम शहर के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने आधे घंटे में गिरफ्तार किया है।

आरोपी गणों ने पुरानी रंजिश पर से घायल पीड़ित शाहबाज उर्फ शाहरुख़ ख़ान के ऊपर जानलेवा हमला किया एवं चाक़ू से वार किया। जिससे चाक़ू पीड़ित की जांघ में लगा, फ़रियादी शाहरुख़ कुरैशी एवं उसके साथी इस्लाम के द्वारा बीच बचाव कर घायल शाहरुख़ उर्फ शाहबाज को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। वही स्टेशन रोड थाने पर अपराध क्र 326/2025 धारा 109, 296, 3(5) BNS पंजीबद्ध किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किए गए। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के आधे घंटे मे ही तीनों आरोपी गणों को त्वरित रूप से कार्यवाही कर गिरफ़्तार किया गया।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ़्तार-

अलफेज़ हुसैन पिता नसीर हुसैन निवासी लाल जी का वास रतलाम। ⁠शाहरुख हुसैन पिता नसीर हुसैन निवासी लाल जी का वास रतलाम। ⁠फरीद हुसैन पिता नसीर हुसैन निवासी लाल जी का वास रतलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *