जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सकोरे लगाए गए
रतलाम- (Ratlam) जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू की कक्षा का संचालन शासकीय महाविद्यालय आलोट मे किया गया। इस अवसर पर परामर्शदाताओ द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के अंतर्गत नगर मे सकोरे लगाए गए, माय भारत ऐप पर छात्रों का पंजीयन किया गया।
इस दौरान विकासखंड समन्वयक मुकेश कटारिया, नवांकुर संस्था के अमर सिंह झाला, किशोर सिंह डोडिया, जगदीश शर्मा, परामर्शदाता हेमेंद्र सिंह निगम, ऋषिकांत सिंह पवार, अमित रामावत, संदीप सांखला, नरेंद्र पांचाल व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




