सरवन रोड स्थित बायपास पर एक्सीडेंट एक की मौत मोके पर ही मोत एक गंभीर घायल जिसने अस्पताल मे तोडा दम
रतलाम- जिले के सैलाना में रविवार करीब पोने नो बजे के आसपास सरवन से सैलाना मोटरसाइकिल पर मोरझर निवासी दो युवक आ रहै थे। सैलाना के समीप सरवन रोड स्थित बायपास पर दोनो लोग आगे चल रही ट्रेक्टर ट्रॉली मे घुस गये जोरदार आवाज आने पर आसपास के लोग समीप पहुंचे ओर पुलिस को सूचना दी सैलाना थाने से सब इंस्पेक्टर आरपी सारस्वत, प्रधान आरक्षक इस्माइल शाह व रामचंद्र मौके पर पहुंचे तथा रास्ता प्रारंभ करवाकर पुलिस वाहन मे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। यहा पर डाक्टर शैलेष डांगे ने परिक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार सरवन के समीप स्थित गांव मोरझर निवासी तेजपाल पुत्र लालु मईड़ा उम्र 28 साल पल्सर मोटरसाइकिल एमी 43 झेड डी 8690 लेकर सैलाना मंडी मे पीछे आ रहे ट्रेक्टर ट्रॉली मे भरकर अपने प्याज बेचने आ रहे थे इनके साथ इनका चचेरे भाई दिनेश मईड़ा भी बैठा हुआ था बताया जा रहा है की उसको भी अस्पताल मे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया । सैलाना के समीप बायपास पर आने पर इनके वाहन के आगे चल रही एक अन्य ट्रेक्टर ट्रॉली मे पीछे से इनकी मोटरसाइकिल घूस गयी। जिससे यह हादसा हुआ। मृतक तेजपाल की शादी राजस्थान के दानापुर समीप गाव मे हुई है। और दो पुत्र भी है। खबर सुनकर इनके परिजन भी मौके पर पहुंच गये उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक का पीएम सोमवार सुबह होगा।




