सैलाना वन विभाग कि नगर वाटिका में सेवा पर्व पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्कूली छात्राओ के साथ किया पौधारोपण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना वन विभाग कि नगर वाटिका में सेवा पर्व पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्कूली छात्राओ के साथ किया पौधारोपण

रतलाम- (Ratlam) सेवा पर्व पखवाड़ा अभियान अन्तर्गत जिले के सैलाना वन विभाग कि नगर वाटिका में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन सैलाना पब्लिक स्कूल की छात्राओ साथ किया गया। कार्यक्रम में रतलाम जिले के वन मंडलाधिकारी नरेश कुमार दोहरे, वन परिक्षेत्राधिकारी राधेश्याम जोशी एवं अन्य वन अमले के साथ ही स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रही।

पौधा रोपण के पश्चात स्कूल की छात्राओं को वाटिका का भ्रमण कर एवं प्रकृति परिचय करवाया गया। छात्राओं को नगर वाटिका में स्थित सभी पेड़-पौधो, तुम्रो, वनस्पतियों के संबंध में विस्तृत ‘जानकारी प्रदाय कि गई।

इस अवसर पर परिक्षेत्र सहायक गजराज सिंह डोडिया, रघुवीर सिंह चुंडावत, कमल सिंह देवड़ा, भंवरलाल मईड़ा, वनपाल तेजपाल शर्मा, शिव प्रताप सिंह शक्तावत, महेंद्र सिंह डोडिया, लालचंद मचार, पप्पू सिंह देवड़ा, रवि शर्मा, लखन सिंह सिसोदिया, रवि शर्मा राकेश डिंडोर, रमेश पन्नू, दिलीप जाट ,जितेंद्र जटिया व सैलाना पब्लिक स्कूल के चितरंजन सोलंकी, दीपा कुमावत, आरती कसेरा, भावना तोषनीवाल, पायल पाटीदार सहीत बड़ी संख्या में वन विभाग स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *