आगामी त्यौहारों की तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आगामी त्यौहारों की तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

रतलाम- (Ratlam) आगामी नवदुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज नवीन पुलिस कंट्रोल रूम, रतलाम पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं विवेक कुमार लाल की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में जिले के थाना प्रभारियों एवं आसूचना कार्य में लगे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया-

शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्यौहार के दौरान संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर सतत निगरानी रखी जाए। ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों की मदद से भीड़ भाड़ वाले एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी की जाए। सोशल मीडिया पर सतर्कता रखते हुए अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं पेट्रोलिंग को बढ़ाया जाए। त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारी की जाए। आम जनता से अपील की गई कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में त्यौहारों के अवसर पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा पुलिस-प्रशासन का हर अधिकारी/कर्मचारी पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाए।

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद स्वरुप सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम गायत्री सोनी, थाना प्रभारी डीडी नगर मनीष डावर, थाना प्रभारी माणक चौक अनुराग यादव, थाना प्रभारी शिवगढ़ मोहन मौर्य, डी एस बी प्रभारी पिंकी आकाश आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *