सैलाना नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा प्रशासनिक अमला
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में बिगड़ते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए गुरुवार को सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश, मुख्य नगर परिषद अधिकारी मनोज शर्मा सहित नगर परिषद के कर्मचारियों का अमला नगर के बस स्टैंड मेन रोड, सदर बाजार, दिलीप मार्ग, कुमावत पुरा, शेखजी मोहल्ला, रंगवाडी मोहल्ला, भोई मोहल्ला सब्जी मंडी, बस स्टैंड आदी क्षेत्र में भ्रमण कर लोगो को समझाइश देकर कहा कि सड़क पर सामान फैलाकर अपना व्यवसाय नही करे।
सड़क पर सामान रखकर व्यवसाय करने से वाहन चालकों व आमजन को काफी परेशानी हो रही है। पहली बार हर छोटे-बड़े व्यावसायियों को हिदायत दे रहे है कि अपनी स्वेच्छा से दुकान के आगे का अतिक्रमण हटा ले। नही मानेंगे तो कभी भी नगर परिषद की टीम सड़क पर फैला सामान जब्त करने की कार्रवाई कर सकेगी। और उस पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही नगर में अतिक्रमण मुहीम के दौरान कुछ दुकानदारों के सामानों की भी जप्ती करी है।
इसी दौरान थाना प्रभारी पिंकी आकाश, मुख्य नगर परिषद अधिकारी मनोज शर्मा, दोलतराम मकवाना, धन्नालाल कसेरा, सब इंस्पेक्टर आरएन परिहार, शंकर सिंह शक्तावत, जमादार हरिओम सिसोदिया, महेश तंवर, दीपक गोयर सहित नगर परिषद की टीम उपस्थित थी।




