जिन डीडीओ की समग्र आई.डी लिंकिग 90 प्रतिशत से कम है, उनका वेतन आहरण नहीं किया जाए- कलेक्टर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जिन डीडीओ की समग्र आई.डी लिंकिग 90 प्रतिशत से कम है, उनका वेतन आहरण नहीं किया जाए- कलेक्टर

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

रतलाम- (Ratlam) सोमवार को रतलाम जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर राजेश बाथम ने जनकल्याण के मुद्दो से संबंधित सीएम हेल्पलाईन, समयावधि पत्रो, समग्र ई-केवायसी, सी एम डैशबोर्ड से संबंधित योजनाओं की विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए।

सभी अधिकारी सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का तत्काल निराकरण करे। शिकायतकर्ता से बात करके संतुष्टिपूर्वक बंद करवायें और जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल अटेण्ड करें, कोई भी शिकायत नॉन अटेण्डेड अगले स्तर पर नहीं जाये। सभी विभाग प्रमुख सी एम हेल्पलाइन की शिकायत वार समीक्षा कर, निराकरण योग्य शिकायतो का निराकरण करें, सी.एम. हेल्पलाइन की ऐसी शिकायतें जो फोर्स क्लोज योग्य है, उन्हें फोर्स क्लोज करवाये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी को सीएम हेल्पलाइन के प्रक्ररणों के निराकरण में गति लाने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी ई ऑफिस प्रक्रिया से ही ऑफिस का संचालन प्रारंभ करें, सभी फाइलें ऑनलाइन ही भेजे। छुट्टी एवं मुख्यालय छोडने की अनुमति भी ई-ऑफिस के माध्यम से आनलाईन ही भेजें। बैठक में नगरीय निकाय सीएमओ एवं जनपद पंचायत के सीईओ को अपने-अपने क्षेत्र में बरसात पूर्व नालो की सफाई करवाने के लिए निर्देशित किया, ताकि वर्षा काल में जल भराव की स्थिति निर्मित नही हों।

जिला कोषालय अधिकारी को कलेक्टर ने निर्देश दिए कि समग्र लिंकिग मे जिन डी.डी.ओ की समग्र आई डी लिंकिग की उपलब्धि 90 प्रतिशत से कम है। उनका वेतन आहरण नहीं किया जाये। बैठक में एडीम डॉ शालिनी श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने समग्र ई-केवायसी की भी जनपद एवं नगर पालिका वार समीक्षा कर लक्ष्य अनुसार प्रतिदिन समग्र ई-केवायसी कार्य करवाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *