जनसुनवाई में आएं 31 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जनसुनवाई में आएं 31 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जनसुनवाई में आएं 31 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

मंगलवार को रतलाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 31 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर संबधित थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई। कार्यवाही की जानकारी ली साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई।

कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए।पुलिस अधिक्षक द्वारा पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की। एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, डीएसपी अजय सारवान, डीएसपी शेर सिंह भूरिया, निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, निरीक्षक स्वराज डाबी, निरीक्षक पार्वती गौड़, उनि अनुराग यादव, उनि राजश्री सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *