नामली पुलिस ने एमडी ले जाते 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
रतलाम- (Ratlam) जिले के नामली थाना पुलिस ने 45 ग्राम एमडी की किमत करीबन 1 लाख 12 हजार 500 रूपए ले जाते 3 आरोपी गिरफ्तार किया है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय, परिवहन एवं सेवन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। एसपी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) किशोर पाटनवाला के मार्ग दर्शन में नामली थाना प्रभारी पी.आर. डावरे के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर महु- नीमच हाईवे फोरलेन रोड बडोदा फंटा ग्राम बडोदा पर कार सवार तीन व्यक्तियों को पकड़ा व तलाशी के दौरान आरोपीगण शाहनवाज पिता अब्दुल हमीद कुरैशी उम्र 26 साल निवासी कोर्ट मोहल्ला कुरैशी बिल्डिंग उज्जैन थाना महांकाल उज्जैन, इमरान पिता उस्मान गनी खान उम्र 28 साल निवासी कोर्ट मोहल्ला उज्जैन थाना महांकाल उज्जैन, अदनान पिता आशीक खान उम्र 23 साल निवासी गरीब नवाज कालोनी जयसिंगपुरा उज्जैन थाना महांकाल उज्जैन के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी 45 ग्राम किमती करीबन 112500 रुपये, तीन मोबाइल फोन किमती करीबन 30000 रुपये, एक सिलवर रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP-13-CD-6929 किमती करीबन 500000 रुपये, जप्तशुदा सामग्री कुल किमती करीबन 642500 रुपये मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया हैं।
आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। आरोपीयों से अवैध मादक पदार्थ एमडी 45 ग्राम लाने-ले जाने के संबंध में पुछताछ तथा आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी निकाली जा रही हैं।




