सड़क दुघर्टना में घायल 7 व्यक्तियों को डायल-112/100 जवानों ने एफआरव्ही एवं एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सड़क दुघर्टना में घायल 7 व्यक्तियों को डायल-112/100 जवानों ने एफआरव्ही एवं एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

रतलाम (Ratlam) के थाना इंडस्ट्रियल एरिया जावरा क्षेत्र के अंतर्गत दो कार का एक्सिडेंट हो जाने से घायल के लिए 7 व्यक्तियों को डायल-112/100 जवानों ने एफआरव्ही एवं एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया।

रतलाम के थाना इंडस्ट्रियल एरिया जावरा के अंतर्गत अरनिया गुर्जर गाँव के पास दो कार का एक्सिडेंट हो गया है।7 व्यक्ति घायल हो गये है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में मंगलवार को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल इंडस्ट्रियल एरिया जावरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल- 112/ 100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो कार का एक्सिडेंट हो जाने से सुनील पिता बुरे सिंह, मुकेश पिता तुलाराम, श्री राम पिता गुलाब, नेपाल पिता सीताराम, सरदार पिता राम सिंह, नीरज पिता भीलाया, मुकेश पिता गल सिंह सामान्य रूप से घायल हो गये थे। डायल-112/100 जवानों ने घायलों को चिकित्सा वाहन से अस्पताल पहुँचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *