यातायात उप पुलिस अधीक्षक ओर सैलाना एसडीओपी ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

यातायात उप पुलिस अधीक्षक ओर सैलाना एसडीओपी ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण

रतलाम- (Ratlam) सोमवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के दिशा निर्देशन में यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय व सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल व सैलाना थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिह गडरिया एवं एमपीआरडीसी टीम द्वारा संयुक्त रूप से विगत माह मे स्टेट हाईवे एन.एच. 39 पर 4 पाईन्ट पर सुधार के लिए कार्य किया गया।

बतादें की जिले सैलाना-धामनोद चौराहा, शासकीय होस्टल के सामने सैलाना रोड, सैलाना-सरवन जोईनींग रोड, घाट सेक्शन आम्बाकुण्डी व अन्य पाईन्ट पर हो रही दुर्घटनाओ को दृष्टीगत रखते हुए पुरी टीम द्वारा दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं घाट से उतर कर बाँसवाड़ा जाने वाली रोड़ पर बन रहे कर्व/अँधे मोड़ पर दुर्घटना को रोकने के लिए कमेटी द्वारा परिशोधन कार्य प्रस्तावीत किये गये।

जिनमे रम्बल स्ट्रीप, रोड़ मार्किंग, यातायात संकेतक चिन्ह, केट आई, रोशनी की उपलब्धता, मिडीयन क्रेस बैरियर/रेलिंग आदि पर कंपनी द्वारा कार्य किया जावेगा, जिससे स्टेट हाईवे NH.39 पर बन रहे ब्लैक स्पॉट को खत्म किया जाकर दुर्घटनाओ की रोकथाम की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *