जावरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के विरुद्ध की कार्यवाही

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के विरुद्ध की कार्यवाही

रतलाम- (Ratlam) जिले के जावरा औ.क्षैत्र. पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाह कि है। पुलिस ने 30 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित आयशर ट्रक कुल मशरूका कीमती 20 लाख 60 हजार रुपए की जप्ती कि है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत एसपी अमित कुमार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्ग दर्शन मे जावरा औ. क्षैत्र. के थाना प्रभारी उप निरी. वी डी जोशी के नतृत्व में टीम गठित की गयी थी।

गठित टीम को मुखबिर सुचना मिली कि एक ट्रक आयशर कम्पनी का जिसका नम्बर PB-11-BU-9365 है जिसमे दो व्यक्ति बैठे है। ट्रक मे एक काले रंग के प्लास्टिक के बोरे मे पीसा हुआ अवैध डोडाचुरा भरा है जो उज्जैन जावरा बायपास से होते हुये भुतेडा 8 लेन की तरफ जाने वाला है। जो सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये अनुसार बहादुरपुर फंटा जावरा पर नाकाबन्दी की गयी। कुछ देर बाद सूचना अनुसार ट्रक आयशर कम्पनी का जिसका नम्बर PB-11-BU-9365 की आता दिखाई दिया।

जिसको घेराबंदी कर रोका तथा कार चालक का नाम पता पूछते अपना नाम भोला सिहं पिता महेन्दर सिहं उम्र 47 साल नि. ग्राम सेलवाला खानेवाल, जिला पटिलाया पंजाब एवं पास मे बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछते उसने अपना नाम सुखदेव सिहं पिता मोदन सिहं जाति सिक्ख उम्र 30 साल नि. प्रित नगर थाना केंट जिला भटिण्डा पंजाब का रहने वाला बताया जिसके ट्रक की तलाशी लेते कुल 30 किलो 250 ग्राम पीसा हुआ डोडाचुरा कट्टे में भरा होकर कीमती करीबन 60,000/- रुपए का होना पाया गया। जिसे मौके पर जप्त कर कार्यवाही कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया तथा थाना औ.क्षैत्र.जावरा पर अपराध क्रमांक 300/25 धारा 8/15 एन,डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण मे आरोपिगणो से डोडाचुरा से स्त्रोत के संबंध में पुछताछ की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *