जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में रतलाम जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में रतलाम जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर

सीएम डैश बोर्ड में 38 योजनाओं के इन्डीकेशन पर हुई रैंकिंग 

रतलाम- (Ratlam) म.प्र. शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में आमजन के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के आधार पर करवाए गए सर्वेक्षण में सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में 83.69 प्रतिशत अंकों के साथ रतलाम जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। जिले को 38 योजनाओं के इन्डीकेशन के आधार पर यह रैंकिंग प्राप्त हुई है।

जिले में राजस्व विभाग अन्तर्गत सीमांकन, नामान्तरण, बंटवारा अभिलेख दुरुस्ती, नगरीय प्रशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि ऋण वितरण योजना, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में नरेगा योजना अंतर्गत जॉब कार्ड पर रोजगार उपलब्ध करवाने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की भौतिक उपलब्धि एवं प्रधानमंत्री आवास योजना। विभिन्न विभागों द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं में भुगतान, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में आयुष्मान कार्ड बनाना, आयुष्मान योजना में भुगतान, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण योजना। महिला एवं बाल विकास विभाग की टेक होम राशन एवं पोषण आहार वितरण योजना, पीएचई विभाग के तहत हर घर लगाए गए नल कनेक्शन एवं जल आपूर्ति योजना। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समग्र ई-केवायसी एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग की किसान क्रेडिट कार्ड योजना। श्रम विभाग द्वारा मजदूर परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में वितरित की जाने वाली अनुग्रह सहायता राशि का वितरण एवं शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में ऋण वितरण में विभागों के प्रदर्शन के आधार पर शासन द्वारा जिले की रैंकिंग निर्धारित की गई है।

विभागीय शासकीय अमले द्वारा आमजन से सतत संपर्क कर विभिन्न योजनाओं के लाभ के संबंध में सतत जानकारी ली जा रही है। प्राप्त जानकारी के आधार पर छूटे हुए हितग्राहियों को पात्रता अनुसार शासन की योजनाओं में लाभांवित कर सैचुरेशन किए जाने के प्रयास किए जा रहे है। हितग्राहियों से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन संपर्क कर योजनाओं मे त्वरित क्रियान्वयन के आधार पर प्रदेश स्तर पर हुई रैंकिंग में रतलाम जिले को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *