रविवार को हुई आफत की बारिश,हर तरफ दिखी त्राहि-त्राहि
ब्यूरो रिपोर्ट Mpkikhabar रतलाम (कृष्णकांत मालवीय, सैलाना)
रतलाम- (Ratlam) बीते कुछ दिनों से तेज गर्मी का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है। चिलचिलाती गर्मी से लोग काफी परेशान होते दिखाई दिए। गर्मी का प्रकोप इतना बढ़ गया था कि घरों में मौजूद कुलर, पंखे व एसी भी गर्मी को नहीं झेल पाई। ओर देखते ही देखते रविवार को दोपहर बाद आसमान में काले बादलों का जमावड़ा लगना शुरू हुआ।
तेज आंधी-तुफान व बिजली कि गड़गड़ाहट के बीच जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ। ओर देखते ही देखते तेज मुस्लादार बारिश के दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरते नजर आए। तेज आफत की बारिश ने चारों ओर त्राहि-त्राहि मचा दी। खुशी की बात यह थी की लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी के प्रकोप से निजात मिल गया। ओर लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही वातावरण में चारों ओर ठंडक घुल गई।
कहीं पर घीरे पेड़, तो कहीं पर बिजली के पोल व तार टुटे-
रविवार को रतलाम जिले के अनेकों गांवो, नगरो व शहरों में आंधी तुफान के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। तेज आंधी- तुफान से सैलाना- रतलाम रोड़ स्थित नगर के कन्या शाला के समिप पेड़ गिरने से वाहन चालकों को वहां से गुजरने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। इसी तरह सैलाना नगर से दो किलो मीटर दूर स्थित बोदीना-करिया मार्ग पर भी कई पेड़ धाराशाही होते नजर आए। जिन्हें जेसीपी की सहायता से हटाया गया।
वही बोदीना-भेसाड़ाबर के बीच रोड पर बबूल का पेड़ गिरने से वाहन चालकों को वहां से गुजरने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। तेज आंधी-तूफान से हरसोला रोड़ पर भी बबुल के तीन पेड़ गिर गए। वही कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
तेज आंधी तुफान से सकरावदा में भी बबूल का पेड़ रोड़ पर गिरने से रोड पर जाम लगाना शुरू हुआ। साथ ही पेड़ घीरने से बिजली के तारों को भी नुकसान पहुंचा है। सुचना मिलते ही जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाया गया। तेज बारिश से पेड़ घीरने का मामला सामने आया है। जिससे सकरावदा रोड पर जाम कि स्थिती बन गई। साथ ही तेज आंधी से बिजली का खंबे और तार भी टूटते नजर आए।
इसी तरह ग्राम पंचायत अडवानीया में भी आफत कि बारिश नजर आई। तेज आंधी-तुफान ने चारों ओर त्राहि- त्राहि मचा दी। समिप गोरधनपुरा में मौजूद खेड़ापति हनुमान मंदिर पर यज्ञ शाला ध्वस्त हो गया। बतादें की यहां पर रविवार से यज्ञ शुरू हुआ था। अडवानीया में पेड गिरने से मौजूद एक मकान की चदरो को नुकसान पहुंचा है। साथ ही गांव में ओलो भी घीरते दिखाई दिए।
घंटो तक बिजली रही गुल-
रविवार को तेज आंधी-तुफान व बारिश शुरू होते ही बिजली गुल होती नजर आई। विभिन्न जगहों पर अंधेरा छा गया। जोकी कई घंटों के बाद पुनः विघुत सप्लाई शुरू किया गया। बतादें की तेज आंधी तुफान से विभिन्न जगहों पर बिजली के पोल व तारों को नुकसान पहुंचा था। बारिश रूकने के बाद विघुत विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत पोलो व तारों को ठिक करके बिजली सप्लाई शुरू की।
पूरे अमले को सुधार कार्य में लगा दिया गया-
रविवार को तेज आंधी तूफान व बारिश से विभिन्न जगहों पर मौजूद बिजली पोल और लाईन अस्त व्यस्त हो गई थी। जिससे बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। पूरे अमले को सुधार कार्य में लगा दिया गया है। जल्द से जल्द कार्य को पुरा किया जा रहा है। कार्य पुरा होते ही बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
श्याम रायकवार,जे,ई सैलाना













