रतलाम पुलिस ने जुआं खेलते सात जुआरियो पकड़ा
20/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने जुआं खेलते 7 जुआरियो रंगे हाथ पकड़ा है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र गौतम के नेतृत्व मे औघोगिक क्षैत्र थाने मे जुवारियो को पकडने मे बडी सफलता प्राप्त की है।
गुरुवार को मुखबीर की सुचना पर बापू नगर रतलाम से आरोपियो को अवैध रूप से जुआ खेलते पकडा गया तथा आरोपीयो के विरुद्ध थाने पर अपराध क्रमांक 207/2025 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध क्रियाकलाप मे लिप्त असामाजिक तत्वो, अवैध शराब, मादक पदार्थ रखने व बैचने वालो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए आदेशित करने पर आदेश के पालन मे थाना स्तर पर गठित टीम को अवैध शराब, मादक पदार्थ बैचने एवं रखने वाले आरोपीयो की नियमित पतारसी की जा रही थी। उसी कडी में पुलिस को विश्वनीय मुखबीर ने सुचना दिया कि बापू नगर रतलाम मे कुछ लोग अवैध रूप से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। यदि तत्काल घेराबन्दी कर पकडा जाये तो सफलता मिल सकती है।
जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियो मोहम्मद रफीक पिता मोहम्मद हनीफ शेख उम्र 43 साल निवासी बापू नगर जावरा रोड रतलाम, सरताज खान पिता सत्तार खान उम्र 35 साल निवासी सम्यक सिटी डी-मार्ट के पास रतलाम, अनिल पिता गोपाल टांक उम्र 32 साल निवासी लक्ष्मणपुरा हरिजन मोहल्ला रतलाम, अजय पाल पिता बाबूलाल पाल उम्र 35 साल निवासी लक्ष्मणपुरा रेल्वे क्वार्टर रतलाम, रोसीक खान पिता सत्तार खान उम्र 28 साल निवासी सम्यक गोल्ड सिटी डी-मार्ट के पास रतलाम, नरेंद्र प्रजापत पिता मांगीलाल प्रजापत उम्र 28 साल निवासी भगत पूरी मकान नंबर 13/1 थाना माणक चौक रतलाम और सलमान पिता शाकीर शाह उम्र 32 साल निवासी कुली कॉलोनी रहमत नगर थाना स्टेशन रोड रतलाम को अवैध रूप से हार जीत का दाव लगाते हुए पकडा। अनावेदको के विरुद्ध थाने पर अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।




