लाखों रुपए की धोखाधडी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

लाखों रुपए की धोखाधडी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

20/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के ताल पुलिस को 58 लाख रुपये की धोखाधडी एवं चिटफंड के अपराध मे 8 वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

1 जुन 2017 को फरियादी मांगीलाल पिता निर्भयराम धाकड निवासी करवाखेडी ताल थाने पर एक लिखित आवेदन दिया था। जिसकी जांच से रघुवीर सिंह पिता गंगा सिंह निवासी ग्राम गामडी देशी तहसील बडनगर जिला उज्जैन, राजेन्द्र सिंह पिता रामसिंह सिसौदिया निवासी जमुनिया शंकर, जगदीश चन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण व्यास निवासी कराडिया व धर्मेन्द्र सिंह पिता नारायण सिंह सोनगरा निवासी बडनगर जिला उज्जैन के विरुद्ध अपराध धारा 420 भादवि एवं 3,4,5 ईनामी चिट और धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम 1978 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना के दौरान धारा 467,468,471 भादवि एवं 3(1),6(2) म.प्र.निपेक्षको के हितो को संरक्षण अधि. का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे अजय प्रताप सिंह पिता गंगा सिंह चौहान जाति राजपूत निवासी चौडाखेडी चौकी रुठियाई धरनावदा थाना जिला गुना जो आरोग्य धनवर्षा डेवलपमेन्ट एण्ड एलाईड लिमिटेड कम्पनी मे शेयर होल्डर होने से आरोपी बनाया गया था जो अपराध पंजीबद्ध के बाद काफी प्रयास पर भी गिरफ्तारी नही हो सकी थी।

पाँचो आरोपियो के विरुद्ध अनुसंधान पूर्ण कर माननीय न्यायालय मे चालान पेश किया गया। जिस पर आरोपी राजेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, जगदीश चन्द्र , धर्मेन्द्र सिंह व बगदीराम को 6-6 वर्ष की कारावास की सजा से दंडित किया है एवं फरार आरोपी अजय प्रपात सिंह के विरुद्ध धारा 173 (8) जा.फो के तहत विवेचना जारी थी। जो वर्ष 2017 से फऱार था।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा धारा 173 (8) जा.फो मे फरार आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये लगातार निर्देश दिये जा रहे है। जोकी निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका एवं एसडीओपी साबेरा अंसारी के मार्ग दर्शन मे फऱार शुदा आऱोपी अजय प्रताप सिंह स्व.ठाकुर गंगा सिंह चौहान जाति राजपूत उम्र 50 साल निवासी चौडाखेडी थाना धरनावदा जिला गुना (म.प्र.) को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है । आरोपी वर्तमान मे पी.आर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *