रतलाम पुलिस ने नकली नोट चलाने वाली गेंग का किया पर्दाफाश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने नकली नोट चलाने वाली गेंग का किया पर्दाफाश

रतलाम- (Ratlam) शहर के दीनदयाल थाना पुलिस ने नकली नोट चलाने वाली गेंग का पर्दाफाश किया है। शनिवार को नकली नोट चलाने वाली गेंग की मुखबिर सूचना पर से वन विभाग नाका रतलाम से मुखबिर कि सुचना पर दो व्यक्तीयों को सब्जी के ठेले के पास से फोर्स व पंचान कि मदद से घेराबंदी कर पकडा नाम पता पुछते एक व्यक्ति ने अपना नाम अंकीत पिता अभय कुमार जाति राजुल उम्र 40 साल निवासी 06, तक्षशिला परिसर मुखर्जी नगर थाना औ. क्षे. रतलाम तथा दुसरा व्यक्ती न अपना नाम वासुदेव पिता अभय कुमार जाति राजुल उम्र 35 साल निवासी 6 तक्षशिला परिसर मुखर्जी नगर थाना औ. क्षे. रतलाम का होना बताया

तथा अंकीत राजुल कि पंचान समक्ष तलाशी लेते उसके पहने हुऐ पेंट के दाहिने जेब से 100-100 के 11 नोट निकले जिनको पंचान समक्ष चेक करते नोट कि सिरीज OUK 031344 के 06 नोट तथा OUK 031345 के 5 नोट जिन पर भारतीय रिजर्व बैंक केंद्रीय सरकार द्वारा प्रत्याभूत हिन्दी व अंग्रेजी मे लिखा हुआ है तथा वासुदेव राजुल कि तलाशी लेते उसके पहने हुऐ पेंट के दाहिनी जेब से 100-100 के 09 नोट निकले जिनको पंचान समक्ष चेक करते नोट कि सिरिज OUK 031346 के 06 नोट तथा OUK 031347 के 03 नोट जिनपर भारतीय रिजर्व बैंक केंद्रीय सरकार द्वारा प्रत्याभूत हिन्दी व अंग्रेजी मे लिखा हुआ पाया गया‌।

दोनों आरोपियो से 100-100 के नकली नोट कुल 20 पाये गये जिन्हें चेक करते असली नोट के वास्तविक नोट से अलग होकर हल्का होना तथा बैंक नोट प्रेस द्वारा जारी किये गये 100 के नोट से भिन्न होकर नकली पाये जाने से आरोपीयों के कब्जे से 100 रू के कुल 20 नोट जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर आरोपीयों के विरूद्ध दीनदयाल नगर थाने पर अपराध क्र. 524/2025 धारा धारा 179,180,182 बीएनएस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया थाना प्रभारी दीनदयाल नगर निरीक्षक मनीष डाबर को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये। मामला रतलाम शहर के सघन व्यापारी आबादी क्षेत्र का होने से थाना प्रभारी दीनदयाल नगर रतलाम निरीक्षक मनीष डाबर द्वारा टीम को सक्रीय कर साक्ष्य जुटाये गये एवं नकली नोट चलाने वाली गेंग पर कार्यवाही के लिए अलग अलग टीमो का गठन किया गया। गठीत की गई टीमो द्वारा आरोपीयो से पुछताछ में एक अन्य आरोपी गगन पिता विनोद नागदे से नकली नोट लाने के बारे में बताया। पुलिस टीम द्वारा आरूपी गगन नागदे को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयो को न्यायालय पेश कर आरोपीयों का पुलिस रिमांड लिया जाकर पुछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *