नामली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध करी कार्यवाही

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नामली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध करी कार्यवाही

पुलिस ने 90 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा (कीमती दो लाख अस्सी हजार रूपये) सहित कार जप्त, दो आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के नामली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई की है। नामली पुलिस ने 90 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा (कीमती दो लाख अस्सी हजार रूपये) सहित कार जप्ती कर दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी किशोर पाटनवाला के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी नामली गायत्री सोनी के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते हुये दो आरोपियों को पकडने मे सफलता मिली।

मंगलवार को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये घटना स्थल रतलाम मंदसौर हाईवे, पंचेड़ फण्टा नामली के पास से आरोपी अशोक पिता चेनाराम विश्नोई उम्र 28 साल निवासी सियोगो की धाणी पीलवा फतेसागर जिला फलोदी राजस्थान व रामजस पिता मांगी लाल विश्नोई उम्र 20 साल निवासी ग्राम जेसला थाना भोजासर जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए 6 बोरो मे भरा डोडाचुरा कुल वजन 90.800 कि.ग्रा. कीमती 2,80,000 रूपये व घटना मे प्रयुक्त सफेद रंग की आई 20 कार नम्बर MH04GZ5511 किमती 5,00,000 रूपये कुल किमती 7,80,000 रू को जप्त कर आऱोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरुद्ध थाना नामली पर अपराध क्र.19/25 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपियो को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लाने ले जाने के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *