29 जनवरी को रतलाम में देवी अहिल्या बाई होलकर पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का वृहद आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

29 जनवरी को रतलाम में देवी अहिल्या बाई होलकर पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का वृहद आयोजन

20/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300 वे जन्म वर्ष के उपलक्ष में राज्य शासन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसके अंतर्गत रतलाम में आगामी 29 जनवरी को राष्ट्र समर्थ देवी अहिल्या की पुण्य गाथा नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। रतलाम कालिका माता मंदिर परिसर में शाम 6:00 बजे से आयोजित की जाने वाली प्रस्तुति के लिए बैठक में सभी से विचार विमर्श उपरांत रूपरेखा तय की गई। बैठक जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सभा कक्ष में सोमवार शाम आयोजित हुई। बैठक में विश्व मांगल्य सभा की प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत आईएएस सूरज डामोर, पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विप्लव जैन, जिला पंचायत सीईओ शृंगार श्रीवास्तव, डीएसपी ट्रैफिक अनिल राय, निगम उपायुक्त विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री पी डब्ल्यू डी अनुराग सिंह आदि उपस्थित थे। बैठक में सूरज डामोर ने लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर के जन्म वर्ष के उपलक्ष में आयोजित किया जा रही नाट्य प्रस्तुति की अवधारणा से परिचित कराया तथा ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील नागरिकों में की उन्होंने बताया कि नाट्य मंचन के निर्देशक जाने वाले डायरेक्टर सुबोध सुरेज कर हैं,लेखिका विश्व मांगल्य सभा की राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. वृषाली जोशी है। पूरे देश में 101 स्थानों पर नाट्य मंचन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में 14 स्थानों पर संस्कृति मंत्रालय और विश्व मांगल्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में नाट्य प्रस्तुतियां दी जा रही है। इनमें रतलाम सम्मिलित है। उन्होंने अधिकाधिक सहभागिता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा भव्य आयोजन के बारे में बताया कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव को बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारी निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *