नामली पुलिस ने नकबजनी की घटना का किया खुलासा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नामली पुलिस ने नकबजनी की घटना का किया खुलासा

20/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के नामली पुलिस ने
नकबजनी की घटना का खुलासा किया है। बीते 16 जनवरी गुरुवार को फरियादी सत्यनारायण पिता बद्रीलाल सांखला जाति माली निवासी स्टेशन रोड नामली की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध गोदाम में सुरंग बनाकर का गोदाम में रखे पुराने इस्तेमाली पानी की मोटरें एवं अन्य सामग्री चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर से अपराध क्रं. 13/2025 धारा 331(4),305 (ए) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराध (चोरी, नकबजनी, लूट) की घटनाओं में माल मुल्जिम की पतारसी कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। जोकी निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) किशोर पाटनवाला के मार्ग दर्शन में नामली थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान व नामली थाने की टीम द्वारा नामली कस्बा में हुई नकबजनी की घटना की पतारसी के लिए घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर सुचना के आधार पर संदेही संदीप पिता मदनलाल मकवाना निवासी सब्जी मण्डी के पास नामली से हिकमतअमली से पुछताछ करते आरोपी ने गोदाम में पीछे से चद्दर के नीचे जमीन में सुरंग बनाकर गोदाम में रखे पुरानी पानी की विद्युत मोटर पंप एवं इन्वेंटर चोरी करना कबूल किया आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी गया मश्रुका बरामद किया गया। आरोपी का पी.आर. प्राप्त कर हिकमत अमली से पुछताछ करते अन्य दो मोटर साइकिल भी चोरी करना कबूल किया जो आरोपी के मेमोरेण्डम अनुसार दो मोटर साइकिल बरामद करने में सफलता पाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *