रतलाम पुलिस ने किया बड़ा खुलासा नौकर ने साथीयों के साथ मिलकर अपने ही मालिक के घर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने किया बड़ा खुलासा नौकर ने साथीयों के साथ मिलकर अपने ही मालिक के घर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम

20/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- फरियादी सुनील पिता माणकलाल मूणत द्वारा रिपोर्ट कर सूचना दी गई कि उनके घर में बेटे की शादी का कार्यक्रम होने से सभी लोग एक दिन पहले से ही घर पर ताला लगाकर चंपाविहार मैरिज गार्डन में गए हुए थे। शनिवार को रात्रि 12:30 बजे जब फरियादी सुनील मूणत अपने घर पहुंचा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। कोई अज्ञात बदमाश रसोई घर की खिड़की का कांच तोड़कर घर के अंदर घुस गए और अलमारी का दरवाजा तोड़कर अज्ञात बदमाश सोने चांदी के जेवरात, चांदी की सात सिली, सोने की तीन डली, व 12 लाख रुपए नकद चुराकर भाग गए।फरियादी की रिपोर्ट पर डीडी नगर थाने पर अपराध क्रमांक 45/25 धारा 305(a), 331(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपियों की पाताराशी एवं माल मशरूका की बरामदगी के लिए प्रशिक्षु आई पी एस विक्रम अहिरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में डीडी नगर थाना प्रभारी रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में डीडी नगर थाना, सायबर सेल, सीसीटीवी और फिंगर प्रिंट शाखा के साथ अलग- अलग टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी में दिखाई देने वाले संदिग्धों का पुलिस टीम द्वारा रूट ट्रैक किया गया। सायबर सेल की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर भी संदिग्धों से पूछताछ की गई। जिसके आधार पर संदिग्ध अनिल डामोर तथा अमृत लाल देवड़ा को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथी पवन डोडियार की मदद से चोरी करना स्वीकार किया। पवन डोडियार फरियादी के घर पर नौकर है। इस कारण पवन को घर में रखे पैसे और जेवरात के बारे में सटीक जानकारी थी। घर में शादी होने से परिवार जब गार्डन में गया था तो पवन ने ही आरोपियों अनिल और अमृतलाल को चोरी करने के लिए बुलाया था। पवन के बताए समय अनुसार अनिल और अमृतलाल द्वारा घर में घुसकर चोरी की और ट्रेन से बड़ौदा और वहां से इंदौर की तरफ फरार हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा घटना के 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवरात, चोरी के पैसे से खरीदे 2 आई फोन, नकद राशी जप्त करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों द्वारा चोरी के पैसे से 2 एप्पल फोन खरीदे थे। पुलिस टीम द्वारा घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को इंदौर के पास से माल मशरूका के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस ने चोरी का माल किया जप्त –

पुलिस ने चोरो के कब्जे से सोने की डली 4 नग, चांदी की सिली 6 नग, सोने चांदी के जेवरात, 2 आई फोन, 10 लाख 50 हजार नकद। कुल सोना 675 ग्राम, कुल चांदी 3 किलो कुल जप्त मशरूका कीमती 65 लाख रुपए की जप्ती कि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *