ससुराल से प्रताड़ित होकर नवविवाहिता ने कुएं में लगाई थी छलांग

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

ससुराल से प्रताड़ित होकर नवविवाहिता ने कुएं में लगाई थी छलांग

20/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम शहर में बीते दिनो शुक्रवार को कुएं में गिरने से एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच शुरू की थी। पुलिस की जांच में बड़ी कारवाई सामने आई है। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। वही महिला के परिवार वाले ने भी ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद अब पुलिस ने कारवाई कर मृतक महिला के सास, ननद और पति को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें जेल भेज दिया गया है। लेकिन इस पूरे ही मामले में ससुराल पक्ष ने घटना के दिन काफी हंगामा बवाल किया था और पीएम नहीं करवाने को लेकर अड़े हुए भी थे। पुलिस को पीएम करवाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी थी। लेकिन अब इस मामले में पुलिस जांच में जो सामने आया उसने सबको हिलाकर रख दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *