प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षैत्र में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षैत्र में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग

20/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar प्रयागराज

प्रयागराज (Prayagraj)- प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। भीषण आगजनी से वहां पर मौजूद लगभग 50 पंडालो में आग लग गई। हालांकि कोई किसी भी प्रकार की बड़ी जनहानि नहीं हुई। बड़ी जनहानि होते होते टल गई। भीषण आग लगने की सूचना के बाद प्रशासनिक अमल व आग बुझाने वाली फायर ब्रिगेड दमकल वाहन समय रहते वहां पर पहुचा ओर बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। दरअसल रविवार को प्रयागराज मे महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में शास्त्री ब्रिज के पास अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी का शिविर बना हुआ था। पांडालों में शाम करीब 4:30 बजे गैस सिलेंडर फटने से भीषण आगजनी से लगभग 50 पंडालों में आग लग गई। आग लगने के 2 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पहुंची। और करीब 100 वर्ग मीटर से ज्यादा फैली 30 फीट ऊंचाई तक उठी आग पर काबू पा लिया गया। दमकल के कर्मचारियों को तेज हवा चलने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि की किसी भी प्रकार कि कोई भी हताहत होने की सुचना नहीं है।

पीएम मोदी ने सीएम योगी से ली हालातों की जानकारी-

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ से आग की जानकारी ली। सीएम ने उन्हें बताया कि फायर ब्रिगेड एवं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। किसी भी प्रकार की कोई भी बड़ी जननी नहीं हुई है। हालात नियंत्रण में है। सीएम योगी महाकुंभ में ही मौजूद थे। व तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और हालातो का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *