सैलाना नगर में पेवर ब्लॉक निर्माण एवं विद्युत सज्जा का भव्य किया शुभारंभ

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में पेवर ब्लॉक निर्माण एवं विद्युत सज्जा का भव्य किया शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर परिषद द्वारा गुरुवार को नगर के घंटाघर चौराहा से सरोजदेवी गेहलोत पेट्रोल पंप तक निर्मित पेवर ब्लॉक सड़क एवं भव्य विद्युत सज्जा का लोकार्पण संपन्न किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला के कर कमलों द्वारा घंटाघर चौराहे पर विधीवत पुजा अर्चना कर किया गया।

नगर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल इस सड़क पर पेवर ब्लॉक निर्माण से आवागमन सुगम होगा, साथ ही जलभराव एवं कीचड़ की समस्या से भी राहत मिलेगी। मार्ग पर की गई आकर्षक विद्युत सज्जा से क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। रात्रि के समय जगमगाती रोशनी से बाजार क्षेत्र का वातावरण और अधिक आकर्षक दिखाई देगा।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है और आगामी समय में भी इसी प्रकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। और जो भी कालोनियां अवैध है उन्हें भी वेध कराई जाएगी। जैसे भुरामल जी वाली कॉलोनी को कृष्ण कुंज कॉलोनी नाम दिया और उसे नगर परिषद द्वारा वैध करवाई गई। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला सहित, पार्षदगण सहित नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने इस कार्य के लिए नगर परिषद का आभार व्यक्त करते हुए इसे नगर सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *