अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध रतलाम पुलिस की कार्रवाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध रतलाम पुलिस की कार्रवाई

20/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम शहर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो युवको को गिरफ्तार कि कारवाई की है।

रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था। इसी दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व रतलाम नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के निर्देशन मे स्टेशन रोड थाना प्रभारी  निरीक्षक स्वराज डाबी द्वारा अपनी टीम को सक्रिय किया गया। जिस पर से उनि कन्हैया अवास्या द्वारा टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये गुरुवार को आरोपी असद पिता आबिद अली उम्र 32 वर्ष निवासी महुपुरा पटेलवाडी जिला शाजापुर एवं हुसैन पिता राशिद खान उम्र 44 वर्ष निवासी बोहरा बाखल रतलाम को अवैध मादक पदार्थ एमडी 10 ग्राम MD ड्रग्स किमती 1,00,000 रुपये ( एक लाख रुपये ) मय स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया। मामले में स्टेशन रोड थाने पर अप.क्रं- 126/2025 धारा- 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपीयो के अन्य अपराधो एवं एमडी ड्रग्स के लाने और देने जाने के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *