रतलाम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करते आरोपी को किया गिरफ्तार
20/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम Ratlam mp)- रतलाम शहर के स्टेशन रोड़ थाना पुलिस ने 56.82 लीटर अवैध शराब तस्करी करते आरोपी को पकड़ा है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी के नेतृत्व स्टेशन रोड़ थाना पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए भक्तन की बावड़ी रोड रतलाम पर आरोपी विवेकानंद खंदारे को तीन बैग में अवैध शराब के साथ पकड़ा और बैग की तलाशी लेने पर उसमें मिली कुल ५६ लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त किया और आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वह शराब गोवा से शराब दुकानों से ख़रीदता है एवं ट्रेन के माध्यम से गुजरात ले जाकर वहाँ बेच देता है।




