रतलाम में शिवाजी महाराज की जयंती पर भव्य शौर्य यात्रा का किया आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में शिवाजी महाराज की जयंती पर भव्य शौर्य यात्रा का किया आयोजन

20/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शहर में क्षत्रिय मराठा समाज, महाराष्ट्रीयन गणेश मंडल चांदनी चौक की यात्रा हनुमान ताल से प्रारंभ होकर मेहंदी कुई बालाजी मंदिर तक निकाली गई।

शहर मे शिवाजी महाराज के जयकारो की रही गुंज-

यात्रा में एक मराठा, लाख मराठा, शिवाजी महाराज की जय जयघोष के संग मुझे चढ़ गया भगवा रंग-रंग गीतों पर आतिशबाजी के संग उत्साह उमंग के साथ शहर में शहर मे शिवाजी महाराज के जयकारो की गुंज दिखाई दी।

यात्रा में प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र परंपरागत क्षत्रिय मराठा समाज की वेशभूषा रही, लेजिग और शास्त्रकला का प्रदर्शन रास्ते उत्साह बढ़ता रहा। पुरुष श्वेत वस्त्र, टोली हाथ में शिवाजी का ध्वज गले में दुपट्टा डाले शामिल हुए। युवतियां साड़ी, पर साफा और हाथों में लेजिम तलवार धारण कर नृत्य के साथ प्रदर्शन करते हुए चल रही थी। पीछे शिवाजी के दरबार में तोप का सजीव चित्रण करती झांकी लोगों ने बहुत पसंद की। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षत्रिय मराठा समाज के महिला -पुरुष बुजुर्गों के साथ बच्चे भी शामिल हुए।

यात्रा हनुमान ताल रत्नपुरी से शुरू हुई जो की अलकापुरी चौराहा, सैलाना बस स्टैंड शहर सराय, रानीजी का मंदिर, गणेश देवी, बजाज खाना, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार, डालूमोती बाजार, कॉलेज रोड, नगर निगम होते हुए मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पर समापन की भोजन प्रसाद का आयोजन भी किया गया। समाज के सदस्यों ने कहा शिवाजी महाराज हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। उनकी विरासत को याद करना और उनके मूल्यों को अपनाना हमारा कर्तव्य है। यात्रा के अंत में लोगों ने शिवाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं दीं और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *