मेले में युवकों पर हमला व मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) शहर के त्रिवेणी मेला क्षेत्र में शराब के नशे में दो युवकों पर हमला कर मारपीट करने वाले 3 आरोपियों के विरुद्ध थाना डीडी नगर थाने पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना कर दी है।
शुक्रवार को फरियादी उसके दोस्त कालु डामोर के साथ रतलाम मेला देखने के लिये आया था। मेला देखकर दिन में करिब 4 बजे वापस अपने गाँव जा रहे थे कि मेले में तीन अनजान लोग मिले जो शराब के नशे में थे। जो तीनों फरियादी व उसके दोस्त से टकरा गये। उसके बाद तीनो मुझे व मेरे दोस्त कालु डामर से विवाद करने लगे। उसके बाद हाथापाई कर लातघुसो से मारपीट करने लगे और एक ने लकडी से मुझे मारी जो मुझे सिर पर पिछे तरफ लगकर खुन निकलने लगा।
मेरे दोस्त कालु डामर को एक व्यक्ति ने चाकु जेसी नुकिली वस्तु से मारी जो कालु डामर को पीठ पर लगकर खुन निकलने लगा। मौके पर उपस्थित लोगों ने फिर मुझे व मेरे दोस्त कालु डामर को सरकारी अस्पताल इलाज के लिये ले गये थे। जहा से मेडिकल कालेज रतलाम रेफर किया था।
घटना की सूचना पर डीडीनगर थाना पुलिस ने फरियादी अरविंद गहलोत की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 859/25 धारा 296(a), 115(2), 351(3), BNS का पंजीबद्ध किया गया। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। मुखबिर सूचना तंत्र एवं फरियादियों के कथन के आधार पर संदिग्ध की तलाश हेतु पुलिस टीम रवाना की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया है।




