सैलाना का सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर का सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, अध्यक्षता संगीता चारेल, समाज सेविका और पूर्व विधायक सैलाना ने की । एवं विशिष्ट अतिथि सैलाना, शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य आर.पी. पाटीदार रहे।
कार्यक्रम में सैलाना सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायण उपाध्याय एवं पालक शिक्षक समिति के अध्यक्ष समरथ पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्था प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के जिन 42 लाईट हाउस के रूप में सांदीपनि विद्यालय को चुना गया है, उनमें हमारा स्कूल भी शामिल है।
विद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धियों के बारे में संस्था प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी केवल जिले में ही नहीं संभाग और राज्यस्तर तक अकादमिक और रचनात्मक गतिविधियों में विद्यालय का गर्व बढ़ाया हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष, सैलाना कैलाशी बाई चारेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करना चाहिए ,और अच्छे पदों पर पहुंचे ताकि वे समाज और परिवार का नाम रोशन करें। अपने शिक्षकों का सम्मान करें ,वे ही आपके पथ प्रदर्शक हैं। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम में जो बच्चे पुरस्कृत हुए हैं, यह उनके कठोर परिश्रम का परिणाम है। बच्चों के भविष्य का निर्माण करने वाले शिक्षक उस कुम्हार के समान है जो मिट्टी को सही आकर देकर उसे मूल्यवान बना देते हैं ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सैलाना, शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य आर पी पाटीदार ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सांदीपनि शासकीय मॉडल विद्यालय टीम वर्क की भावना से कार्य कर रहा है और अपने विद्यार्थियों को उत्कृष्टता के शिखर पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आगे उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें अपने व्यक्तित्व को ऐसा बनाना है कि वे समाज और देश के लिए कुछ सार्थक योगदान दे सके।




