रतलाम महापौर ने दो ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम महापौर ने दो ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

20/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (mp)- रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने दो ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह ई-रिक्शा गौ माता की रोटी व हार-फूल संग्रहण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। गुरुवार को ई- रिक्शा को रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने हरी झंडी दिखाकर निगम परिषद से रवाना किया है। कार्यक्रम के दौरान रतलाम नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगत सिंह भदोरिया, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा, एमआईसी सदस्य व पार्षदों के साथ दो नवीन ई-रिक्शा का विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि नगर के अधिकांश घरों में गौ माता के लिए रोटी बनाई जाती है। उनका संग्रहण कर गौशालाओं में पहुंचाने तथा मंदिरों में चढ़ाए गए हार-फुल से खाद बनाने के लिए उनका संग्रहण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *