बोहरा समाज में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल से दूरी बढाने की चलाई मुहिम
20/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ.सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन की मंशानुसार बोहरा समाज में 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को मोबाइल से दूरी बढ़ाने की मुहिम चलाई है। कम उम्र के बच्चों को मोबाइल से दूर रखते हुए, उन्हे खेलने की आदत डालने का संदेश सोश्यल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। संदेश में कहा कि अब माता- पिता को सख्ती से बच्चों से मोबाइल दूर रखना होगा। डॉक्टरों का भी यह कहना है कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखा जाए और उनमें खेलने की आदत डाला जाए। खेल की आदत डालने से बच्चों का शरीफ स्वस्थ व तंदुरुस्त रहता है। बोहरा समाज के वरिष्ठजन समाज के बच्चों को समझाइए दे रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पोस्ट चलाया जा रहा है। इसके साथ ही खेलों की प्रति रूझान बढ़ाने के प्रति रूझान बढ़ाने की बात कह रहे हैं।




