सैलाना के कसेरा धर्मशाला में शिव महापुराण कथा शुरू पंडित विनोद शर्मा ने बताई शिव की महिमा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना के कसेरा धर्मशाला में शिव महापुराण कथा शुरू पंडित विनोद शर्मा ने बताई शिव की महिमा

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के नाला रोड़ स्थित कसेरा धर्मशाला में शिव महापुराण कथा वाचक पंडित विनोद शर्मा भदवासा वाले के श्री मुख से चल रही है। इस कथा का आयोजन सकल पंच कसेरा कुमावत समाज बड़ी शाखा द्वारा किया जा रहा है।

मंगलवार को तीसरे दिन देर शाम शिव महापुराण कथा में उपस्थित भक्त जनों को संबोधित करते हुए पंडित शर्मा ने कहा कि शिव की महिमा अपरंपार है। एक बार पूरे मन से शिवमय हो जाओ तो भक्तगण का उद्धार सुनिश्चित है। 17 अगस्त से शुरू शिव महापुराण 23 अगस्त तक चलेगी। कसेरा धर्मशाला में चल रहे दस धार्मिक आयोजन का समय शाम 7ः30 बजे से रहेगा। पंडित शर्मा ने कहा कि शिव कथा श्रवण करने से भक्त जनों की पीढ़ीयो-पीढ़ीयो में भी यदि कोई पिशाच योनि में होता है, तो उसको उस योनि से मुक्ति मिल जाती है। आयोजन समिति ने नगर व क्षेत्र के भक्त जनों से अपील की कि शाम के समय अपनी नियमित दिनचर्या में से समय निकालकर शिव महापुराण कथा अवश्य श्रवण कर अपना व अपनी पीढ़ियों का उद्धार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *