सैलाना में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई जन्म जयंत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई जन्म जयंत

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना में पूर्व विधायक व नवागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के निवास पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्मजयंती श्रद्धा के साथ मनाई गईं।

ब्लाक कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे गेहलोत ने स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कंहा की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी आधुनिक भारत व सुचना प्रोद्योगिकी के जनक तो थे ही उन्होंने डिजिटल इंडिया व मतदान की उम्र 18 वर्ष कर युवाओं को लोकतंत्र मे अपनी आहुति देने का हकदार भी बनाया। कांग्रेस जनों द्वारा स्वगीय राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए, राजीव गांधी अमर रहे जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव गांधी नाम रहेगा के नारे लगाए। इसी दौरान गेहलोत सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल बिस्किट प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *