सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी जैन व नवागत मंडी सचिव रुमान सिंह का किया सम्मान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी जैन व नवागत मंडी सचिव रुमान सिंह का किया सम्मान

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के कृषि उपज मंडी मुख्यालय पर सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी मनीष जैन जो कि 3 वर्षों से सैलाना विधानसभा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं तथा व्यापारी बंधुओ द्वारा शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, मंडी व्यापारी सुरेंद्र मेहता, ललित चण्डालिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचंद पाटीदार, ललित कसेरा ने अपने भाषण में एसडीएम मनीष जैन द्वारा क्षेत्र में किए गए। अनुशासनात्मक कार्यों की प्रशंसा की तथा उज्जवल भविष्य की कामना की एसडीएम मनीष जैन ने कहा कि सैलाना में जो मान सम्मान अपने कार्यकाल में मिला है, वह अभूतपूर्व है। यहां के लोगों की यादें हमेशा मेरे साथ रहेगी। नवागत मंडी सचिव रुमान सिंह का शाल श्रीफल से व्यापारी प्रकोष्ठ व किसान कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

मंडी सचिव रूमान सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसान व्यापारी हम्माल तुलावटी सभी का आपसी सामंजस्य से कार्य किया जाएगा। किसी प्रकार से किसानों को हानि नहीं होने दी जाएगी अन्नदाता सर्वोपरि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *