जिले में 146 सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण
रतलाम- (Ratlam) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सीएम हेल्पलाइन एवं थाने पर प्राप्त शिकायतों का कैंप लगाकर समाधान किया गया। जिले में आज 146 सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सीएम हेल्पलाइन एवं थाने पर प्राप्त शिकायत आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक शिकायतों के निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में जिले के सभी थानों पर ऑनलाइन समाधान एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए कैंप का आयोजन किया गया। थाने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ता को बुलाकर शिकायत सुनकर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निराकरण किया गया।
जिले के सभी अनुभागों पर आज कुल 146 सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया गया। आगे भी थाना स्तर पर कैंप का आयोजन कर शेष शिकायतों का निराकरण जारी है।




